बांदा, जून 9 -- बांदा। मटौंध थाना पुलिस ने अधिकारियों की लोकेशन देने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 79 हजार नकदी व बाइक व फोन बरामद किया है।आरोप है कि यह प्रवर्तन अधिकारियों (खनिज, परिवहन, राजस्व, सेलटैक्स, पुलिस आदि) की लोकेशन देकर अवैध खनन एवं परिवहन में ओवरलोड ट्रकों को कार्यवाही से बचाते हुए सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते थे। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि अधिकारियों की लोकेशन देकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने व अवैध मौरंग एवं गिट्टी से लदे वाहनों को पार कराने का दबाव बनाते हुए वाद विवाद करने वाले दो आरोपियों मटौंध थाना के बसहरी गांव निवासी प्रेम नारायण पुत्र बाबूलाल,प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार किया है। बाताया कि जिले से गिट्टी, बालू एवं मौरंग से लदे वाहनों...