चतरा, जून 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण में चारदीवारी निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद प्रशासनिक पहल के बाद सोमवार को समाप्त हो गया।

प्रशासनिक पहल अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ कर दिया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों और आवेदक के बीच निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रक्रिया को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

अधिकारियों का हस्तक्षेप मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री विद्यालय परिसर पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। इसके ब...