खगडि़या, फरवरी 18 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रीकरण अभियान के तहत मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने एक साथ कई पंचायतों में चल रहे शिविरों का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में अंचलाधिकारी रविराज, बीडीओ रंजीत कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी रविराज ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण में चौथम प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है। बावजूद इसके निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अब भी काफी दूरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के घर-घर जाकर संपर्क करने के बाद भी अपेक्षित रुचि नहीं मिल पा रही है। किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है, फिर भी रजिस्ट्रीकरण का प्रतिशत लक्ष्य से कम है। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने चौथम पंचायत के नवादा गांव, पूर्वी बोरने पंचायत, मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.