बेगुसराय, मई 14 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अधिकारियों की त्रिसदस्यीय टीम ने गुरुवार को एम आर डी इंटर कालेज मेघौल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस कालेज की शैक्षणिक गतिविधि का जायजा लिया।

निरीक्षण का उद्देश्य जिला पंचायत राज अधिकारी पूजा प्रियतम, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेगूसराय के सहायक अभियंता विवेक कुमार की टीम ने इस कालेज के भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कालेज के वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवं अन्य आवश्यक उपस्करों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस कॉलेज के तीन मंजिला भवन के सभी कमरों की मापी करवाई। साथ ही कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों से महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी ली।

कर्मियों का अनुर...