अधिकारियों की गैरहाजिरी पर भड़के जनप्रतिनिधि
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक की गई। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक से संबंधित जानकारी रखने वाले नामित अधिकारी मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष शम्भू सिंह राघव ने कहा कि विभागीय अधिकारी बैठक में सिर्फ उन्हीं कार्यों का आश्वासन दें, जो उनके विभाग द्वारा कराए जा सकते हों। उन्होंने कहा कि यह जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक है, इसलिए इसमें विभागाध्यक्षों को खुद मौजूद रहना चाहिए। यदि किसी कारण से जिला स्तरीय अधिकारी नहीं आ पाते हैं, तो ऐसे ही प्रतिनिधि को भेजा जाए, जिसे विभाग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी हो। बैठक के दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा कर सर्वसम्मति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.