बलरामपुर, अप्रैल 23 -- जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिया है। जिसके बाद विभिन्न कम्पनियों के वितरकों ने शुक्रवार से आपूर्ति सुचारु करने की बात कही है। दावा तो यहां तक है कि आज जिले के लगभग सभी 88 पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की खेप पहुंच जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने बताया कि लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर आज सप्लाई पहुंचने की पूरी उम्मीद है। लोग संयम से काम लें। ईंधन को लेकर कोई आपात स्थिति नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...