लखनऊ, मई 19 -- पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडरों, संविदा सफाई कर्मियों और आम जनमानस को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्लेटफॉर्मों पर कूड़ा-कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) के संबंध में जागरूक किया गया। कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...