बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया। नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों की बैठक हुई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। एडीएम के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को उनके क्षेत्राधिकार से संबंधित अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की जिला जज ने की अपील वहीं एएसपी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान को न्यायाल...