मऊ, नवम्बर 15 -- मऊ, संवाददाता। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट और विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारी ने भारत के मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही विधायक रामविलास चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर एवं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विधायक ने बताया कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इस कार्यक्रम को चार चरणों में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर तक, द्वितीय चरण गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के साथ 19 से 26 जनवरी तक, तृतीय चरण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.