सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। जीपीओ रोड स्थित एक होटल में सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मकसद उद्योगों और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाना तथा कारोबार से जुड़ी समस्याओं का हल तलाशना रहा। अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने होजरी उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों को अधिकारियों के सामने रखा। संवाद के दौरान जीएसटी विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने उद्यमियों की शंकाएं सुनीं और उनका समाधान किया। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि उद्योगों का संरक्षण और विकास प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बताए ग...