बलरामपुर, दिसम्बर 14 -- महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत चौहत्तर कला में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हो गए हैं। कई हैंडपंप प्रदूषित पानी निकाल रहे हैं। हैंडपंपों की मरम्मत कराने को लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है,लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीण सत्यपाल, रामकुमार, संतोष ने बताया कि गांव में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप लगे हैं। लेकिन अधिकांश मरम्मत के योग्य हैं। मरम्मत न करने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...