फतेहपुर, मई 8 -- विजयीपुर। क्षेत्र में बने सामुदायिक शौचालय में ताले लटक रहे हैं। शुक्रवार सुबह पड़ताल की गई तो क्षेत्र के पेरी, अब्दुल्ला नगर सिठियानी और शाहजहांपुर सेलरहा, रानीपुर बहेरा गांव के सामुदायिक शौचालय में गंदगी और ताला लटकते मिले। ऐसे में ग्रामीणों को खुले में शौच जाने को मजबूर हो रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त ब्लाक के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र के पेरी, अस्दुल्ला नगर सिठियानी शाहजहांपुर सेलरहा रानीपुर बहेरा आदि गांव में बने सामुदायिक शौचालय की पड़ताल की गई। जहां सभी शौचालयों में ताला लटक रहा था। यह भी पढ़ें- निष्प्रयोज्य साबित हो रहा ब्लॉक परिसर का सामुदायिक शौचालय पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों में अधिकतर ताला लगा रहता है। जब कोई कार्यक्रम होता...