हापुड़, जून 23 -- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित एक लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटर) में भीषण आग लग गई। जिसमें 15 छात्रों की मौत होना बताया गया रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटर) की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर लिए हैं। जनपद के भी अधिकांश लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटर) में आग से बचाव के उपाय रामभरोसे है। जिसके कारण आग लगने की स्थिति में जान माल का खतरा बना रहता है। अधिकांश स्थानों पर सिर्फ अग्निशमन सिलेंडर लगे हुए हैं। लेकिन फायर फायटिंग सिस्टम नहीं है। इतना ही नहीं ज्यादातर लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटर) मे आपात स्थिति में दूसरे रास्ते से निकलने के लिए कोई इमरजेंसी रास्ता भी नहीं है। दमकल विभाग द्वारा नोटिस और पत्र जारी किए जाने के बाद भी होटल संचालक इस ओर गंभीर नहीं दिखाई देते हैं। जिससे एेसा...