सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के कई पेट्रोल पंपों में इन दिनों डीजल की किल्लत देखी जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के पंपों पर स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल की कील्लत जैसी स्थिति रही। जबकि ग्रामीण इलाकों के तामड़ा, कोलेबिरा सहित कई पंपों पर आपूर्ति बाधित रहने से संकट गहरा गया है। पंप संचालकों का कहना है कि ऑर्डर देने के बाद तेल पहुंचने में पहले जहां एक-दो दिन लगते थे। वहीं अब तीन से पांच दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यही वजह है कि कई पंप ड्राई होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पंप रहे ड्राई खेतों की जुताई के मौसम में डीजल की मांग बढ़ने से किसानों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग खुले में डीजल लेने पंप पहु...