साहिबगंज, दिसम्बर 26 -- अधिकमास वाला है नया साल, पहली व दूसरी छमाही के पर्व-त्योहारों में होगा अंतर बरहड़वा, प्रतिनिधि। नया साल वर्ष 2026 अधिकमास वाला वर्ष होगा। हिन्दी पंचांग के अनुसार नये साल में दो ज्येष्ठ माह पड़ने के कारण यह साल 12 महीनों की बजाय 13 महीनों का होगा। इसका सीधा असर पर्व-त्योहारों की तिथियों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक पड़ने वाले अधिकांश पर्व वर्ष 2025 की तुलना में करीब 10 दिन पहले आएंगे। जुलाई से दिसंबर तक पड़ने वाले पर्व 16 से 19 दिन की देरी से मनाए जाएंगे। अधिकमास के कारण तिथियों में यह अंतर बना है। मिसाल के तौर पर वर्ष 2025 में होली 14 मार्च को थी, वर्ष 2026 में यह तीन मार्च को मनाई जाएगी। इसी तरह दीपावली 2025 में 20 अक्टूबर को मनाई गई थी, लेकिन वर्ष 2026 में यह 8 नवंबर को यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.