नई दिल्ली, मई 20 -- Adhik maas mein padmini ekadashi kab hai 2026: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। जब एकादशी व्रत अधिकमास में पड़ता है, तो इसका महत्व बढ़ जाता है। क्योंकि एकादशी व्रत और अधिक मास दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इस समय अधिकमास चल रहा है। अधिकमास में आने वाले पद्मिनी एकादशी का विशेष महत्व शास्त्रों व पुराणों में बताया गया है। अधिकमास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी को पुरुषोत्तम एकादशी या मलमासी एकादशी भी कहा जाता है।जानें अधिकमास में पद्मिनी एकादशी कब है, व्रत पारण का समय और धन लाभ के सरल उपाय। पद्मिनी एकादशी कब है 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 26 मई 2026 को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 मई 2026 को सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई...