नई दिल्ली, जून 9 -- अधिकमास की दूसरी एकादशी पदमा एकादशी जून में ही है। अभी अधिकमास चल रहा है। अधिकमास की एकादशी को पदमा एकादशी कहते हैं। इस दिन व्रत रखकर भगवान श्रीहरि की शरण मिलती है। आपको बता दें कि 15 जून से अधिकमास खत्म हो जाएगा। इसके बाद से शुभ कार्य शुरू होंगे। अधिकमास की अमावस्या इस बार बहुत पुण्य देने वाली है। इस अमावस्या पर सोमवती अमावस्या है जिस पर दान पुण्य का फल मिलता है, वहीं अमावस्या तिथि दो दिन है, पितृ कार्य के लिए अमावस्या एक दिन पहले 14 जून को हैं। यहां पढ़ें इस वीक कौन-कौन से व्रत और त्योहार आएंगे। हर व्रत की तारीख पंचांग की तिथि आदि सभी यहां दी गई है।09 जून (मंगलवार) द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण नवमी तिथि रात्रि 02.35 मिनट तक पश्चात दशमी तिथि। पंचक इस दिन भी लगा है।10 जून (बुधवार) द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि...