अधिकतर आवासीय होटलों में सुरक्षा के आधे-अधूरे इंतजाम
मोतिहारी, जून 6 -- मोतिहारी। शहर के आवासीय होटलों में जरुरी मानकों को नजरअंदाज कर संचालन किया जा रहा है। आपात स्थिति में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। शहर में 50 से अधिक आवासीय होटलों का संचालन होता है। लेकिन इनमें अधिकांश होटलों में जरुरी मानक को ताक पर रखकर संचालन किया जा रहा है। अधिकांश आवासीय होटलों में अग्निशामक यंत्र (आग बुझानेवाला पोर्टेबल सिलेंडर) तक नहीं रखा गया है। कई जगहों पर अग्निशामक यंत्र तो लगे हैं, लेकिन वह एक्सपायर हो चुका है। हादसे की स्थिति से निपटने के लिए कहीं भी तैयारी नहीं रहती है। सभी अग्निशमन विभाग के भरोसे रहते हैं। यह भी पढ़ें- कमरे तो सजा लिए सुरक्षा भगवान भरोसे लेकिन गलियों में संचालित होनेवाले आवासीय होटलों तक अग्निशमन की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाएगी। इससे बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.