प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में एक बार फिर तपिश बढ़नी शुरू हो गई है जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया और अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि गुरुवार की तुलना में दो डिग्री अधिक रहा। साथ ही 60 फीसदी तक उमस की वजह से दिनभर चिलचिलाती धूप और आसमान में छाए बादल की वजह से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले छह दिनों तक अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।शुक्रवार को सुबह से ही धूप के बीच आसमान में बादल भी छाए रहे। सुबह 8.30 बजे ही उमस इतना ज्यादा रही कि लोग पसीना पोछते रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर में आसमानी आफत: 43 डिग्री की ओर बढ़ता पारा, 6 जून को झमाझम बारिश के आसार करीब दस बजे बादल छंटना शुरू हुआ तो धूप की तपिश तेज हो गई और दोपहर दो बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। हालांकि श...