मुंगेर, मार्च 12 -- ​मुंगेर, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी ने अपनी दस्तक तेज कर दी है। बुधवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में तपिश और बढ़ने वाली है। शनिवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। ​क्या कहते हैं वैज्ञानिक​कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन 16 मार्च के आसपास हल्की वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की कटाई और दलहन की पैदावार पर असर पड़ सकता है।​किसानों के लिए विशेष सलाह​डॉ. मुकेश कुमार ने किसानों को मौसम के ...