मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्वी चम्पारण जिला शीतलहर की चपेट में है। जिले में सुबह में शीत की फुहार गिर रही है। घने कोहरे से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में धुंघ छाये रहेगा। धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आगामी दिनों तक ऐसे हालात बने रहेंगे। ठंड में थोड़ी बहुत कमी का रूख दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। जिले में विगत कई दिनों से कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। दिन हो या रात ठंड का कहर जारी है। पछुआ हवा लगातार चलने से लोग ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। ठंड से राहत के लिए लोग घरों में अलाव ताप रहे हैं। गर्म वस्त्र पहनने के बावजूद ठंड से निजात नहीं मिल रही है। घरों में हीटर व ब्लोअर का बढ़ा प्रयोग: घरों में हीटर व ब्लोअर का प्...