नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा, राजेश शर्मा। इस मौसम में पहली बार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। अगले दो दिन लू चल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बादलों की आवाजाही भी संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.9 था। पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- UP Heatwave Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, इस दिन तक भीषण लू का अलर्ट एक दिन पहले यह 22 डिग्री सेल्सियस था। लिहाजा अब सुबह और शाम को भी गर्मी परे...