पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भीषण गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर आम जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते-होते तापमान में तेजी से वृद्धि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तपतपाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के गर्म लहरों थपेड़ों ने लोगों के सामने मुश्किलें पैदा कर दी। खासकर दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि राहगीरों को पेड़ की छांव की तलाश करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर हालांकि, मंगलवार की अपेक्षा तापमान में मामूली कमी जरूर आयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.