पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यलो अलर्ट के बीच शनिवार सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण छात्र-छात्राओं को कोचिंग की आवाजाही में काफी दिक्कत हुई। शनिवार को तेज धूप रहने के कारण किसान मक्का समेटने में तेजी से जुट गए हैं। किसानों ने मक्का फसल लगभग समेट लिया है। लेकिन शेष मक्का को समेटने में किसान जुटे हुए हैं। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि 16 जून को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 14 जून,15 जून,17 जून,18 जून एवं 19 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में जिले के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बन सकती है।

हिंदी हिन्द...