पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा हल्की हवा बहने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...