शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। विश्वकर्मा समाज की बैठक विसरात घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जगन्नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि नौ जून को खुटार थाना पुलिस ने हरनहाई गांव निवासी गुड्डू शर्मा को झूठे मामले में घर से उठाकर कथित फर्जी मुठभेड़ दिखाते हुए दोनों टांगों में गोली मार दी और बाद में जेल भेज दिया। इस घटना पर समाज में आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि मामले की शिकायत 17 जून को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि समाज को अन्याय के खिलाफ संगठित होना होगा। यह भी पढ़ें- कार्रवाई के आश्वासन पर तीन दिन हड़ताल टाली बैठक में राम अवतार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, धनीराम शर्मा, लोकेश शर्मा,...