पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। अचानक बदले तराई में मौसम के बाद सुबह से बादल छा गए। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को पिछले दिनों बढ़ रहे तापमान से बड़ी राहत मिली। बीते दिवस से रविवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सिसय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडे हुए मौसम में एक बार फिर से गरम कपड़े निकल आए। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री था। रविवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो घने बादल छा गए। पूर्वानुमान के मुताबिक बादल हो गए और छिटपुट बूंदाबांदी हुई। सोमवार की अपराहन में करीब एक बजे तो बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह अधिक देर नहीं हुई। पर जरा देर की छिटपुट बूंदाबांदी व बारिश से मौसम में तरावट आ गई। लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए। होली के बाद से तराई में मौसम क...