पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप खिली रही। कड़ी धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा। गेंहू एवं मक्का की फसल पकने के साथ अब इसकी कटाई को लेकर तैयारी शुरू हो जायेगी। कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार है लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण गेंहू की फसल बर्बाद होने के डर से किसान कटाई करने से परहेज कर रहे थे। बुधवार को कड़ी धूप निकलने से गेंहू की कटाई के लिए किसान तैयारी जुट गए है। हलांकि मक्का की फसल को पकने में अभी समय लग सकता है। मक्का की कटाई में अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। दो सप्ताह के बाद मक्का की कटाई में तेजी आने की संभावना है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से मक्का व गेहूं की कटाई शुरू हो जायेगी। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार देर रात दो बार मेघगर्जन, व...