फतेहपुर, अप्रैल 9 -- धाता। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के सरसौली के बच्चों द्वारा रैली निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर स्थित पलवा गांव पहुंची तभी रैली में शामिल बच्चों के कदम ठिठक गए। कारण था जलभराव के कारण दलदली हो चुका मार्ग नतीजतन बच्चों को रैली अधर में छोड़कर ही वापस लौटना पड़ा। स्कूल चलो अभियान के तहत लोगो को जागरुक करने के लिए निकलने वाली रैली जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची तभी वहां बिन बारिश ही जलभराव व रास्ते के दलदली होने के कारण रैली को गांव के बाहर से ही समाप्त करना पड़ा। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अनंत सिंह, विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, लवलेश सिंह, लवकुश सिंह व धीरेंद्र ने बताया कि गांव का यह मुख्य मार्ग करीब चार सालों से जर्जर अव...