प्रयागराज, जुलाई 5 -- शिक्षा विभाग में अनिर्णय के कारण सैकड़ों अफसरों के तबादले और तैनाती फंसी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग के तकरीबन सवा सौ खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले का प्रस्ताव एक महीने पहले शासन को भेजा गया था लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हो सका है। लंबे समय से एक जिले और मंडल में कार्यरत अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप 30 जून तक तबादले होने थे। वार्षिक स्थानान्तरण नीति में 20 प्रतिशत तक तबादले का नियम था और उसी के आधार पर ट्रांसफर सूची तैयार की गई है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद से बेसिक शिक्षा अधिकारी और समकक्ष पदों पर पदोन्नत 487 अफसरों की तैनाती आदेश डेढ़ महीने बाद भी जारी नहीं हो सका है। 26 मई को 164 खंड शिक्षा अधिकारियों, शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजकीय) महिला शाखा की 159 और ...