अधबनी चौकी पर तैनात हो गये इंचार्ज
बदायूं, मई 24 -- क्षेत्र के कस्बा ओरछी में पुलिस व्यवस्था का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जिस पुलिस चौकी का भवन अब तक पूरा नहीं बन पाया, वहां चौकी प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। ओरछी चौराहे पर पुलिस चौकी के नाम पर फिलहाल सिर्फ अधूरी दीवारें और एक बोर्ड लगा हुआ है। न तो भवन तैयार है और न ही पुलिसकर्मियों के बैठने या रुकने की व्यवस्था है। इसके बावजूद रविंद्र सिंह राणा को चौकी प्रभारी बनाकर तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौकी निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन से हुई थी। बाद में बाउंड्रीवॉल बनवाई, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य बंद पड़ गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सरसी थाना : सामुदायिक भवन में संचालन, नये थाना भवन का निर्माण कार्य सुस्त लोगों का कहना है कि यदि चौकी समय पर बनकर तैयार हो जाती और यहां पुलिस बल तैनात रहता तो क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.