मोतिहारी, जून 2 -- रामगढ़वा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को अधकपरिया पंचायत के उप सरपंच पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस चुनाव में नामांकन के दौरान केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ , जिसके फलस्वरूप हरेन्द्र यादव को अधकपरिया पंचायत का उप सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । इस दौरान रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जिन्होंने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन की निगरानी की । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने निर्वाचन से संबंधित आवश्यक पत्र और प्रमाण-पत्र नवनिर्वाचित उप सरपंच को विधिवत सौंपा । यह भी पढ़ें- कादीपुर पंचायत में सहयोग शिविर शांतिपूर्ण समापन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों न...