वाराणसी, जून 22 -- वाराणसी। अपना दल एस की समीक्षा बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई। मुख्य अतिथि प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद नागेंद्र प्रसाद सिंह पटेल ने संगठन के आगामी लक्ष्यों, रणनीतियों और आंतरिक मामलों पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर 2 जुलाई को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल ने की। इस अवसर पर राकेश यादव, श्याम नारायण सिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, दिव्यांशु सिंह पटेल, उदय प्रधान, वीरेंद्र वर्मा, आनंद प्रकाश, हौसिला पटेल, धीरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, उमेश सिंह,दीपक पटेल, सियाराम पटेल, रीना पटेल, अनीता पटेल, दुर्गावती पटेल, रोशन पटेल, बृजेश पटेल दिग्विजय यादव, हंसराज गोंड, राजेश वर्मा ...