प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल ने कहा कि पहले उनकी पार्टी पर वोटकटवा का आरोप लगता रहा। अब लोग आरोप लगाते है कि टिकट बेचने वाली पार्टी है। जबकि हमारी पार्टी के संघर्ष से नीट जैसी परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण मिल सका। वह बुधवार को मानधाता के नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। कभी पिछड़ों, दलितों के लिए कुछ किया हो तो बताएं। अद नेता ने सपा सरकार पर विशेष भर्ती का आरोप लगया। भविष्य में अपना दल की प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया। दल के विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि नगर पंचायत का निर्वाचित प्रथम अध्यक्ष अपना दल से है। यह दल के लिए गर...