वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मीरापुर बसही स्थित जिला कार्यालय पर हुई। सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के प्रदेशभर के मंडलस्तरीय कार्यक्रम और दौरे की रणनीति बनाई। बैठक में बताया गया कि 17 और 18 मार्च को चंदौली और जौनपुर में आयोजित जनसभा में वाराणसी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा विस और पंचायत चुनाव के लिए तेजी से बूथ स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में 15 मार्च को रोहनिया एवं पिंडरा विस क्षेत्र में संगठन की समीक्षा बैठक होगी। पंचायत चुनाव में पार्टी अपना अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने की। बैठक में राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, महेन्द्र प्रताप मौर्य, अभय पटेल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.