रिषिकेष, मई 21 -- ऋषिकेश पब्लिक स्कूल (आरपीएस) में गुरुवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। अद्विक चौहान को हेड ब्वॉय और धृति नेगी को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल में परिषद गठन के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने हेड ब्वॉय और हेड गर्ल को शैशे और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। उमेश गर्ग और पावनी वर्मा को स्पोटर्स कैप्टन नियुक्त किया गया। अनुशासन प्रभारी का जिम्मा चैतन्य कपूर और अदिति गैरोला को दिया गया। विद्यालय के विभिन्न सदनों के कप्तान और उप कप्तानों की भी घोषणा की गई। गंगा सदन में वंशिका कपिल को कप्तान, दीपिका मिश्रा को उप कप्तान, कावेरी सदन में विराट राव को कप्ता, आल्या चावला को उपकप्तान, यमुना सदन में गौरव सदाना कप्तान, राघव चोपड़ा उप कप्तान, सरस्वती सदन में तनीषा राणा को कप्तान, आलोक उपाध्...