अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, फरवरी 26 -- खगोल विज्ञान के प्रेमियों और आसमान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए साल 2026 का दूसरा महीना एक अविस्मरणीय सौगात लेकर आ रहा है। आगामी 28 फरवरी, शनिवार की शाम को ब्रह्मांड में एक अत्यंत दुर्लभ और अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जिसे वैज्ञानिक शब्दावली में 'प्लैनेट परेड' (Planet Parade) कहा जाता है। इस दिन सूर्यास्त के ठीक बाद सौरमंडल के छह प्रमुख ग्रह एक सीधी कतार में नजर आएंगे। यह घटना पिछले कई वर्षों की तुलना में इस बार अधिक स्पष्ट और भव्य होने वाली है।भारत समेत दुनिया भर में दिखेगा नजारा बनारस के युवा खगोल विज्ञानी वेदांत पांडेय के अनुसार, इस खगोलीय परेड को भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि इस परेड में शामिल छह ग्रहों में से चार ग्रहों- शुक्र, गुरु (बृहस्पति), शनि और बुध को...