अदृश्य शस्त्र आपसी प्रेम के लिए घातक: अखिलेश
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि असली शस्त्र के तो लाइसेंस बनते हैं, लेकिन कुछ अदृश्य शस्त्र भी हैं, जो गुप्त रूप से देश, समाज और आपसी प्रेम पर अंदर से बेहद घातक हमला कर रहे हैं।अखिलेश ने शनिवार को दिए बयान में कहा है कि वकील कह रहे हैं कि लगे हाथों भाजपाइयों के घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठान के कागज-नक्शे मंगाकर उनकी वैधता जांच ली जाए। भाजपा और उनके संगी-साथियों द्वारा निर्माणों, आयोजनों व आपदाओं के नाम पर 'जगह-जगह' से बटोरे गए 'तरह-तरह' के चंदे-फंड का हिसाब भी मांगा जाए और उनका ऑडिट हो। यह भी पढ़ें- कुछ अदृश्य शस्त्र भी., यूपी में शस्त्र लाइसेंस रिपोर्ट के बहाने अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.