गंगापार, अप्रैल 16 -- सूरज पब्लिक स्कूल बघेड़ी सेगरवार, त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश की छात्रा अदिति सिंह पुत्री कमलेश्वर सिंह राठौड़ ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में कक्षा 12वीं कला संकाय में 482 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे त्यौंथर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अदिति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सतत परिश्रम को दिया है। उनका सपना है कि वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर कलेक्टर बनें और समाज व देश की सेवा करें। विद्यालय के डायरेक्टर शिवाकांत पांडे ने कहा कि अदिति की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.