लखनऊ, जून 12 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता जताने के साथ सपा पर हमला किया। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना के पीछे भी कोई सपाई ही होगा। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शिकंजा, कानपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्जराजनीतिक प्रतिक्रिया उन्होंने अखिलेश की बेटी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा है कि वो मेरी भी बेटी है और उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने इसके साथ ही अखिलेश और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग व...