पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर बारालोटा मोहल्ला में जीएलए कॉलेज रोड की निवासी अदिति मिश्रा उर्फ ऋचा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले के मुख्य आरोपी पति ई. अभिषेक कुमार दुबे ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस के लगातार दबाव के बाद मुख्य आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मृतका के सास-ससुर अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को अदिति मिश्रा के पिता बेलवाटिकर निवासी राकेश मिश्रा ने शहर थाना में आवेदन देकर पति, सास, ससुर समेत अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी ...