अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट, संवाददाता। द्वाराहाट के धनखल गांव निवासी अदिति भट्ट ने योनेक्स सनराइजर्स ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के साथ महिला युगल का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। केरल में हुई प्रतियोगिता में अदिति भट्ट ने महाराष्ट्र की श्रावणी वालेकर के साथ जोड़ी बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में केरल की मेहरीन रिजा और उत्तर प्रदेश की अमोलिका सिंह व सेमीफाइनल में कर्नाटक की कनिका श्री एस और तमिलनाडु की आद्या वारियथ की जोड़ी हराया। फाइनल में अदिति व श्रावणी ने कर्नाटक के शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट को 12-15,15-13, 15-11 से हराकर खिताब जीता। अदिति के पिता एमसी भट्ट पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है और मात ग्रहणी है। अदिति की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ...