आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। शुक्रवार को रमजान महीने के आखिरी जुमा पर अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस साल रमजान के महीने में पांच जुमा पड़े। आखिर जुमा पर ईद होने की संभावना थी। जिसके चलते चौथे जुमे पर ही अलविदा की नमाज अदा कर ली गई थी। गुरुवार को 29 रोजे का चांद नजर नहीं आया। शुक्रवार को 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद का चांद दिखा। जिसके चलते रमजान के पांचवें शुक्रवार को एक बार फिर से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर नगर के आसिफगंज स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।माहुल प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत समेत के ग्रामीण इलाकों में अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कस्तुभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ...