अदालत से मांगी संपत्तियां कुर्क करने की अनुमति, नोटिस जारी करने का आदेश
पीलीभीत, जुलाई 26 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हुए एक करोड़ रुपए से अधिक के घोटाला में आरोपी इलहाम उर रहमान शम्सी समेत कई लोगों की कथित अपराध से अर्जित संपत्तियों की कुर्की के लिए अभियोजन की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह के न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र सुनवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए सात अगस्त की तिथि नियत की है। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर के चपरासी शम्सी ने कूटरचित तरीके से अपने परिवार व कई रिश्तेदारों के खातों में कोषागार के माध्यम से एक करोड़ रुपए से अधिक राशि हस्तनांतरित की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: इल्हाम शम्सी के रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.