भभुआ, मार्च 14 -- (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1534 मामले निष्पादित किए गए। इन मुकदमों का निष्पादन 103970895 रुपयों की समझौता राशि से की गई। बैंक के 1083 मामलों का निष्पादन 3 करोड़ 13 लाख 99 हजार 973 रुपए एवं सिविल कोर्ट के 451 मामलों का निष्पादन 7 करोड़ 25 लाख 70 हजार 922 रुपये की समझौता राशि पर हुई। प्रथम बेंच में एडीजे द्वितीय अजीत कुमार मिश्रा, द्वितीय बेंच में एडीजे पांच आशुतोष कुमार सिंह, तृतीय बेंच में एक्साइज पीओ टू धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, चौथी बेंच में एडीजे छह प्रमोद कुमार पाण्डेय, पांचवीं बेंच में एडीजे दस अरुण तिवारी, छठी बेंच में एडीजे तीन विनय प्रकाश तिवारी, सातवींं बेंच में एसीजेएम पंचम डॉ. शाहील, आठवीं बेंच में एसीजेएम सात रेहान राजा, नौवीं बेंच में जेएम प्रथम शालिनी शुक्ला व मोहन...