मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अदालतों में आरोपितों की ओर से दाखिल नियमित व अग्रिम जमानत की अर्जी बड़ी संख्या में लंबित है। इसका सबसे बड़ा कारण कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस की ओर से समय पर केस डायरी व रिपोर्ट पेश नहीं किया जाना है। इसको लेकर कोर्ट में सुनवाई की तिथियां टलती रहती हैं। कई मामलों में तो अदालत जब आईओ से स्पष्टीकरण पूछती है तब जाकर पुलिस केस डायरी पेश करती है। अदालतों में लंबे समय से लंबित जमानत की अर्जियों को लेकर अभियोजन निदेशालय ने लोक अभियोजक से रिपोर्ट मांगी है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि सभी अपर लोक अभियोजकों को निर्देश दिया गया है कि व्यक्तिगत तौर पर प्रयास कर पुलिस से केस डायरी मंगाए। यह भी पढ़ें- अदालत में बड़ी संख्या में लंबित हैं जमानत की अर्जियां केस डायरी में पुलिस ने अद्यतन तौर पर जिन साक्ष्यों को सं...