फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। अदालत में बार-बार समन, वारंट और इस्तेहार जारी होने के बावजूद पेश न होने पर आरोपी एक व्यक्ति को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी फरीदाबाद की अदालत में चल रहे मुकदमे में आरोपी पंकज निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव मुजेसर, फरीदाबाद को कई अवसर दिए गए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने 9 अक्टूबर 2025 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित करते हुए उसके खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश के आधार पर थाना मुजेसर में मुकदमा 16 मई को दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी की चल-अचल संपत्ति का विवरण भी पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक ईश्वर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस प...