अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या संवददाता। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर चार को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कराई है। मूल रूप से पुरुषोत्तमनगर वार्ड चांदपुर हरबंशपुर (डाभासेमर) थाना पूराकलन्दर निवासी रामेश्वरनाथ मिश्रा पुत्र विशम्भरनाथ का शिकायत में कहना है कि वह अयोध्या कोतवाली के माझा मीरापुर ‌द्वावा में एक मकान खरीद कर रहता है। गांव वाले घर में आयोजित कार्यकम को लेकर 12 नवंबर 25 को परिवार सहित गांव चला गया। गांव से वापस लौटा तो घर के गेट का ताला टूटा,अन्दर आलमारी का गेट खुला और घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। छानबीन की तो पता चला कि आलमारी में रखा सोने का लाकेट,अंगूठी के साथ टीवी- फ्रिज,ग‌द्दा और घरेलू बर्तन गायब है। घर के आस पास लगे सीसीटीवी की फुट...