हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। अदालत के आदेशों की अनदेखी के आरोप में अपर सिविल जज जूनियर डिविजन साक्षी चौधरी ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसकी आख्या एक हफ्ते में अदालत को देने का आदेश दिया है। एसपी को पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी पुलिसवालों पर विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या पांच साक्षी चौधरी के समक्ष विवेचक ओम प्रकाश सरोज ने तीन दिसंबर को कल्लू निवासी सरोराकला कमलापुर सीतापुर और सलमान निवासी अकोहरा सीतापुर को पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने की मांग की। अदालत ने आरोपितों को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में लेकर वारंट बना जेल भेजने का आदेश दिया। अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि दोनों आरोपी घायल होने के कारण उन्हें मेडिकल सुविधा दी जाए। इस मामले में विवेचक ने आरोपितों को जेल न ले जाकर प...