हरदोई, मई 7 -- हरदोई। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने न्यायिक आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में तलब किया है। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि रजिस्ट्रार यह स्पष्ट करें कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उन्हें जेल क्यों न भेज दिया जाए। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की अदालत में वर्ष 2020 के एक चर्चित तिहरे हत्याकांड का मुकदमा विचाराधीन है। मामले में आरोप है कि अभियुक्तों ने थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम कुआंमऊ स्थित हुलासी बगिया आश्रम में रह रहे बाबा हीरादास, उनके पुत्र नेतराम तथा शिष्या मीरादास की हत्या कर दी थी। आरोप यह भी है कि अभियुक्त रक्षपाल ने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर नेतराम को हीरादास के रूप में प्रस्तुत कर छलपूर्वक वसीयतनामा तैयार कराया। इसी मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.